25.5 C
New York
Tuesday, October 7, 2025

Buy now

animal image

जिला ऊना में दो दर्दनाक हादसे… दो व्यक्ति की मौत दो गंभीर रूप से घायल

Asokatime’s…5 September

जिला ऊना के बहड़ाला व समूर कलां में दो दर्दनाक हादसे पेश आये है हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं

मृतकों की पहचान…

प्रेम सिंह पुत्र पूर्ण चंद्र निवासी बहड़ाला लड़भड़ोल जिला मंडी व समूरकलां नवजोत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी कुरियाला,जिला ऊना की मौत हुई है।

पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला हादसा…

बहड़ाला में पेश आया। जहां पर मंडी निवासी प्रेम सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मताबिक मंडी निवासी रमेश चंद व प्रेम सिंह अपने भांजे की शादी में शिरकत करने के लिए रविवार रात 8 बजे बहड़ाला बस से नीचे उतरे। इसी दौरान चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही एक कार से प्रेम सिंह को टक्कर मार दी।

हादसे में घायल प्रेम सिंह को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।

दूसरा हादसा…

समूर कलां में पेश आया। हिमांशु निवासी मंडी, नवजोत सिंह निवासी कुरियाला व राहुल कुमार निवासी डंगेहड़ा रविवार रात्रि 10 बजे स्कूटी पर सवार जाकर घर जा रहे थे। समूर कलां पहुंचने पर एक अज्ञात कार ने स्कूटी को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से हिमांशु व नवजोत को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ जाते हुए रास्ते में नवजोत की मौत हो गई। जबकि हिमांशु का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है।

वही, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों हादसों को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles