12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

21 वर्षीय युवक ने निगला जहर…पाई दर्दनाक मौत…परिवार में छाया मातम…

Ashoka Times…29 may 23

पांवटा साहिब के बहराल में एक 21 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर दर्दनाक मौत को गले लगा लिया

बता दें कि ये युवक अपने पिताजी के साथ अपने मामा के घर परिवार में मृत्यु के शोक में गया हुआ था, लेकिन घर लौटते समय उसने अपने पिताजी से अकेले जाने को कहा और कहा कि आप चले जाओ और मैं कल आ जाऊंगा।

दर्दनाक हादसा….सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत… 

बेटे के इतना कहने पर पिता ने बेटे की बात मान ली और खुद घर वापस चला गया, पिता के जाने के बाद से बेटा भी मामा के घर से कही चला गया, लगभग जब वह एक घंटे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे बाद युवक खेत में बने ट्यूबवेल के पास के ही एक कमरे में अंदर जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था, और उसके पास जहर भी पाया गया है।

जिसके बाद युवक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मामले में पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों से पूछताछ की जा रही है, तथा पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles