Home / News / 20 करोड से संवरेंगी पांवटा साहिब की 3 सड़कें…

20 करोड से संवरेंगी पांवटा साहिब की 3 सड़कें…

20 करोड से संवरेंगी पांवटा साहिब की 3 सड़कें…

मुख्यमंत्री न करें बदले की भावना से कार्यवाही…

animal image

Ashoka Times….21 December

AQUA

पांवटा साहिब में 3 सड़कों का निर्माण 20 करोड़ की लागत से स्वीकृत किया गया है जिसमें बद्रीपुर किशनपुरा आझंबोझ क्षेत्र की सड़कें भी शामिल है।

जानकारी देते हुए पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी ने बताया कि बद्रीपुर किशनपुरा की सड़क को चौड़ा व पक्का करने में 8 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी इसके अलावा आझंबोझ क्षेत्र के भैला और क्लाथा गांव तक सड़क बनाने में साढ़े 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

AQUA

वही पुरवाला से संतोखगढ़ बल्लूवा सड़क निर्माण में भी साढ़े 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

पूर्व उर्जा एवं बहुउद्देशीय परियोजना मंत्री सुखराम चौधरी ने आज एक प्रैस नोट जारी करते हुए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि वे बदले की भावना से कार्यवाही न करें और पिछली सरकार के द्वारा सत्यापित करके बनाए गये विभिन्न विद्युत कार्यालयों को खत्म करने की अधिसूचना को वापस लेने पर विचार करें । क्योंकि ये सभी कार्यालय, जनहित को ध्यान में रखते हुए पूर्ण जिम्मेदारी से खोले गये हैं। अतः इस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे बदले की भावना से कार्य न करके, जनता से किए अपने वादों को पूरा करें । साथ ही उन्होने चेतावनी भी दी कि, अगर उन्होने रद्द करने वाली अधिसूचना पर पुनर्विचार नही किया तो वे न्यायालय जाने से भी परहेज नही करेंगें और साथ ही सड़क पर उतर कर सरकार का घेराव भी करने को मजबूर हो जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *