12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

19वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान….अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज

ashoka time’s…14 December 25

राजधानी शिमला के रामपुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 12 दिसंबर की है। युवती सपना रचोली क्षेत्र में रहती थी। उसी दिन परिजनों को सूचना मिली कि युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां युवती को फंदे से लटका पाया गया।

परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन शाम करीब आठ बजे एक युवक ने फोन कर यह कहा था कि युवती अपने कमरे में कुछ गलत कर रही है। इसके कुछ ही समय बाद परिवार को आत्महत्या की जानकारी मिली। इस फोन कॉल के बाद परिजनों को पूरे घटनाक्रम पर संदेह हुआ।

परिवार का यह भी कहना है कि युवती की एक सहेली ने उन्हें बताया था कि एक युवक उसे पहले से परेशान करता था। परिजनों को आशंका है कि इसी कथित मानसिक प्रताड़ना के कारण युवती ने यह कदम उठाया। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।रामपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान तथा सभी उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles