Home / News / “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर पाँवटा साहिब में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी युवा मोर्चा…

“ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर पाँवटा साहिब में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी युवा मोर्चा…

“ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर पाँवटा साहिब में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी युवा मोर्चा…

Ashoka Times….19 May 2025

animal image

सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक विशेष बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक सुखराम चौधरी,मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चरणजीत सिंह ने बताया की आगामी 22 मई 2025 (गुरुवार) को “ऑपरेशन सिंदूर” में भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरव गाथा को जन-२ तक पहुँचाने के लिए पाँवटा साहिब में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर एवं पूर्व विस अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

animal image

चरणजीत ने बताया कि बाइक तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान पाँवटा साहिब से शुरू होकर मुख्य बाजार,Y पॉइंट,बद्रीपुर चौक,गोन्दपुर,राजबन,बांगरन,शिवपुर से होते हुए शहीद स्मारक बेहड़ेवाला में सम्पन्न होगी।उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामजिक संगठनों,शेक्षणिक संस्थाओं,युवा मोर्चा,एबीवीपी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 300 से अधिक बाइके व अन्य वाहनों सहित भाग लेंगे।

चरणजीत चौधरी ने सभी से आग्रह किया है कि इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लें व ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य की गौरवगाथा को जन-२ तक पहुंचाने में सहयोग करें और भागीदार बने।

बैठक में युवा मोर्चा महामंत्री तरणजीत सिंह गिल,रणवीर सिंह फौजी, सुभाष चौहान, शमशेर अली, सुखविंदर सिंह, महराज काश्मी, हेमराज चौधरी, स्पर्श गुप्ता, संयम गुप्ता, हितेन्द्र हितू, अनिल चौधरी, हिमांशु चौधरी सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons