Home / News / 17 वर्षीय किशोरी ने नदी में छलांग लगा की आत्महत्या…

17 वर्षीय किशोरी ने नदी में छलांग लगा की आत्महत्या…

17 वर्षीय किशोरी ने नदी में छलांग लगा की आत्महत्या…

Ashoka time’s…22 January 

animal image

हिमाचल के चंबा जिला में एक नाबालिगा ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की का शव करीब 16 घंटे बाद परेल पुल से एक किलोमीटर दूर उदयपुर में बरामद हुआ है। 

जानकारी के अनुसार नाबालिगा ने बीते रोज शनिवार रात को करीब 8 बजे नदी में छलांग लगाई थी। जिसका शव आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे के करीब नदी से बरामद हुआ है।

animal image

पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात करीब 8 बजे नाबालिग लड़की फोन पर बात करते हुए निर्माणाधीन पुल पर पहुंची। पुल के बीचों बीच पहुंचकर लड़की ने अपना फोन नीचे रख दिया। इसके बाद लड़की ने जूते खोले और रावी नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी अधिक होने और अंधेरे के चलते लड़की पानी में गिरते ही गायब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और रात करीब 12 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन नाबालिग लड़की का कुछ पता नहीं चला।

अब लड़की के मोबाइल लॉक को खुलवाया जाएगा, और यह पता किया जाएगा कि अंतिम समय में लड़की किस से बात कर रही थी और ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।

वहीं मौके पर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम पुल पर रखा नाबालिग का मोबाइल और अन्य सामान कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच करने पर नदी में छलांग लगाने वाली लड़की की पहचान 17 वर्षीय पांगी निवासी के तौर पर हुई। लड़की सर्दियों की छुट्‌टी में अपनी बुआ के घर चंबा आई हुई थी।

3 वर्षों के लिए होगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ गठित…

डंपिंग साइड में मिला फीमेल नवजात का शव…

तीन युवकों को चरस के साथ किया गिरफ्तार… मामला दर्ज

31 जनवरी तक ekyc और आधार कार्ड कराएं अपडेट..सिरमौर चेतन चौहान

पुर्व चेयरमैन और पार्षद के बीच सरे बाजार हाथापाई…..

पांवटा साहिब में एक व्यक्ति से छीने 45000 रूपय… पुलिस ने किया गिरफ्तार 

लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाईवे 707 3 घंटे बाद बहाल 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons