15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

17 किलो नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया पुलिस ने गिरफ्तार…

Ashoka Times…14 may 2025

हिमाचल प्रदेश सरकार का दबाव अब नजर आने लगा है लगातार बड़े तस्करों पर पुलिस कम कर रही है पांवटा साहिब में 17 किलो भूखी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने सिरमौर में पद संभालते ही सबसे पहले नशा तस्करों पर स्ट्राइक का अभियान चलाया है। लगभग दूसरे दिन जिले में कही ना कही तस्कर पकड़े जा रहे है। बुधवार को पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। डिटेक्शन सेल ने आरोपी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रतन लाल निवासी गांव भाटावली तहसील पांवटा साहिब के रिहायशी मकान के अंदर से 17.002 किलोग्राम चूरा पोस्त/भुक्की बरामद की है। आरोपी सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ जारी है।

बता दे कि पिछले दो महीना में एक दर्जन के करीब बड़े नशा तस्कर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं इसमें कुछ सरकार की सख्त नीति है तो कुछ पुलिस के उच्च अधिकारियों की देखरेख भी शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles