Home / News / स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो क्या करें और क्या न करें….

स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो क्या करें और क्या न करें….

स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो क्या करें और क्या न करें….

चावल में रखना पड़ेगा महंगा… पढ़िए सही तरीका

animal image

Ashoka Times….2 August 2024

अक्सर हमारा फोन या तो बारिश की वजह से भेज जाता है या कई बार पानी गिर जाता है ऐसी स्थिति में फोन को सही सलामत बनाए रखना हमारा सबसे पहले काम होता है अक्सर हम ऐसी स्थिति वह कर बैठते हैं जो वीडियो ब्लॉगर दिखाते हैं यानी आमतौर पर लोग फोन को चावल में रख देते हैं, लेकिन अनजाने में ऐसा करके आप बहुत बड़ी गलती करते हैं।

animal image

सावन का महीना चल रहा है और यह भारी बारिश के लिए जाना जाता है। देश के प्रत्येक हिस्से में लगातार बारिश हो रही है, हालांकि इस बारिश में भी लोगों का काम नहीं रुक रहा है। लोग काम के लिए घरों से बाहर जा रहा है। इस तरह के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि हम बारिश में भीग जाते हैं और साथ में हमारा फोन भी भीग जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है। आमतौर पर लोग फोन को चावल में रख देते हैं, लेकिन अनजाने में ऐसा करके आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। आइए जानते हैं बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें…

तुरंत करें ऑफ….

अगर गलती से हमारा फोन गीला हो जाता है तो तुरंत सबसे पहले उसे स्विच ऑफ कर दें उसके बाद उसे किसी साफ कॉटन के कपड़े या पेपर नैपकिन से पोंछ दें। इस दौरान किसी भी बटन को दबाने या फोन को ऑन करने की कोशिश ना करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।

सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालें….

यदि आपके पास पुराना फोन है जिसमें बैटरी निकालने की सुविधा है तो फोन की बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं।

कुछ दिन पहले ही Apple ने कहा है कि यदि आपके iPhone में पानी चला जाता है तो चार्जिंग वाले हिस्से को नीचे ओर करके यानी फोन को सीधे करके रख दें। इसके बाद फोन को उस जगह पर रखें जहां हवा अच्छी चल रही हो और करीब 30 मिनट बाद फोन को चार्ज करें। करीब 24 घंटे के बाद फोन से पानी निकल जाएगा। यदि फोन में पानी रह जाता है तो यूजर्स को लिक्विड डिटेक्शन अलर्ट भी मिलेगा।

सर्विस सेंटर जाएं

अगर सारे जतन करने के बाद भी फोन ठीक नहीं हो रहा है तो आपको बिना देर किए सर्विस सेंटर जाना चाहिए, क्योंकि कई बार सारे इंतजाम के बाद भी शॉर्ट सर्किट हो जाता है। हालांकि अगर आपके फोन में पानी की वजह से शॉट सर्किट हो गया है तो फिर उसको रिपेयर कर पाना लगभग असंभव जैसा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons