Home / News / 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म… वीडियो वायरल

16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म… वीडियो वायरल

16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म… वीडियो वायरल

Asokatime’s… 6 September

animal image

मंडी जिला से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है यहां आरोपी ने नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो वायरल कर दिया।

पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी जमा दो कक्षा में सुंदरनगर में पढ़ती है।

animal image

3 सितंबर को महिला की देवरानी ने उसे बताया कि उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी को पूछा तो उसने कहा कि उपमंडल सुंदरनगर के बायला क्षेत्र के युवक द्वारा उसे प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया गया है।

नाबालिग अनुसार युवक द्वारा उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया है। इसके उपरांत कुछ दिनों बाद आरोपी का एक अन्य दोस्त भी पीड़िता को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगा और उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

इस पर नाबालिग की माता ने पुलिस थाना सुंदर नगर में एफआईआर दर्ज करवाई है। वही मामले को लेकर पुलिस थाना सुंदरनगर में आईपीसी की धारा 376, 354(ए),34 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वही,डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक नाबालिग के साथ आरोपी द्वारा प्यार का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons