Home / Crime/ Accident / 15.24 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार…

15.24 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार…

15.24 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार…

डॉक्टर पीड़ित या आरोपी निष्पक्ष जांच की जरूरत…पढ़ें क्या है मामला

animal image

Ashoka Times….20 November 2025

पांवटा साहिब में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर सहित दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 15 ग्राम से अधिक चिट्ठा/हेरोइनबरामद किया गया है।

animal image

बताया जा रहा है की होम्योपैथिक डॉक्टर लंबे समय से स्मैक का आदी था। उसके परिवार वालों ने उसको कई बार में नशा मुक्ति केंद्र भी छोड़ा था । लेकिन उसकी नशे की लत को नहीं छुड़ा पाए। इतना ही नहीं उसके पिता फॉरेस्ट विभाग में उच्च पद पर तैनात रहे थे लेकिन आरोपी डॉक्टर को नशे की लत कॉलेज टाइम से ही लग गई थी।

पुलिस का पक्ष…

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई थी कि नवीन पनिष्टा निवासी, बद्रीपुर, पांवटा साहिब, और बिलाल पुत्र यासीन निवासी मटक माजरी, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, आपसी मिलीभगत से पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं । आज भी दोनो व्यक्ति नवीन पनिष्टा की होम्योपैथिक क्लीनिक के अन्दर बैठे हैं। जिनके पास अभी भी चिट्टा/स्मैक है । यदि उपरोक्त दोनो व्यक्तियों को इसी समय काबू किया जायें तो उनके पास से भारी मात्रा में चिट्टा/स्मैक ब्रामद हो सकती है ।

जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त दोनों को उपरोक्त क्लीनिक में ही काबू करके तलाशी के दौरान उनके कब्जा से 15.24 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत करके दोनों आरोपीगण नवीन पनिष्टा और बिलाल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है जिनका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है। मामले के पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है।

वही कईं स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉक्टर नवीन पुनिष्ठा स्मैक बेचने का धंधा नहीं नहीं करता था बल्कि वो नशे का आदी था संभव है कि डॉक्टर नवीन ने अपने इस्तेमाल के लिए नशे की सामग्री मंगवाई हो। उक्त दूसरे आरोपी बिलाल से मंगवाई हो और जिस वक्त बिलाल स्मैक लेकर डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा इस वक्त किसी ने पुलिस को सूचना दे दी हो।

आपको बता दें की मुख्य आरोपी बिलाल निवासी मटक माजरी जिस क्षेत्र में रहता है वह क्षेत्र स्मैक /हेरोइन बेचने के लिए काफी विख्यात है । अक्सर पांवटा साहिब के कई अच्छे घरों के बच्चे मटक माजरी क्षेत्र से स्मैक और दूसरे नशे खरीदते मिल जाएंगे। ऐसे में ये जांच का विषय है की डॉक्टर इस धंधे में संलिप्त था या वो नशे का आदी था । और मटक माधुरी निवासी बिलाल बेचने आया हो ऐसे में यह संभव है कि डॉक्टर इस पूरे मामले में पीड़ित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons