Home / News / हिमाचल प्रदेश में चुनावों का एलान… निर्वाचन आयोग के मुख्य सचिव ने दी जानकारी…

हिमाचल प्रदेश में चुनावों का एलान… निर्वाचन आयोग के मुख्य सचिव ने दी जानकारी…

हिमाचल प्रदेश में चुनावों का एलान… निर्वाचन आयोग के मुख्य सचिव ने दी जानकारी…

Asoka Times…14 October 

animal image

हिमाचल प्रदेश में चुनावी कार्यक्रम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा जानकारी साझा की गई है उन्होंने बताया कि हिमाचल में 55 लाख मतदाता 12 नवंबर को मतदान करेंगे। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

AQUA

चुनाव आयोग ने बताया कि 17 अक्तूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। नामांकन की जांच 27 अक्तूबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार 29 अक्तूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 12 नवंबर को हिमाचल में एक ही चरण में मतदान हो जाएगा। इसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर देंगे। राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।

AQUA

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। 182 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल 111 विधायक भाजपा के हैं, जबकि कांग्रेस के पास 62 विधायक हैं।

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म होगा। 68 सीटों वाली इस विधानसभा में भाजपा के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 एमएलए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *