Ashoka time’s…28 Feburary 26

मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा पास की है। इस वर्ष सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले इस स्कूल के विद्यार्थियों में कक्षा 9वीं से आरव ठाकुर और कक्षा छठी से तीन विद्यार्थी अमीषा राणा, ईशान ठाकुर और कार्तिक राणा शामिल है।
अभी तक इस स्कूल से 19 और हरिपुरधार क्षेत्र से कुल 34 बच्चे सैनिक स्कूलों की परीक्षा को पास करके सैनिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। हरिपुरधार जैस पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में सैनिक स्कूल जैसी ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा को पास करना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अभी तक पूरे हरिपुरधार क्षेत्र से लगभग 100 जवाहर नवोदय विद्यालयों और सैनिकों स्कूलों जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाएं पास कर चुके हैं। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने सारा श्रेय विद्यालय के दो अध्यापक राकेश ठाकुर और राजेश ठाकुर को दिया है।इन शिक्षकों ने पहली बार हरिपुरधार में सैनिक स्कूल आरएमएस और स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट स्कॉलरशिप जैसी परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार किया। यह दोनों अध्यापक मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार में में कार्यरत है। दोनों अध्यापक स्कूल टाइम के बाद छोटे-छोटे बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन निशुल्क ट्यूशन पढ़ा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 12 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है जिसमें 6 बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने बी एल आर अकादमी से ऑनलाइन कोचिंग ली थी और 6 बच्चे ऑफलाइन क्लासेस पढ़ने वाले हैं। सैनिक स्कूल की परीक्षा पास करने वाले इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के अलावा अपने माता-पिता को दिया है। विद्यालय की प्रिंसिपल सविता वर्मा ने कहा कि सैनिक स्कूलों में दाखिला होने से इन विद्यार्थियों को भारतीय सेना में सेवा करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।








