Home / News / सिरमौर में तीन अलग-अलग सड़क हादसा..एक की मौ#त अन्य घायल

सिरमौर में तीन अलग-अलग सड़क हादसा..एक की मौ#त अन्य घायल

सिरमौर में तीन अलग-अलग सड़क हादसा..एक की मौ#त अन्य घायल

सिरमौर में तीन अलग-अलग सड़क हादसा..एक की मौ#त अन्य घायल

Ashoka time’s…11 april 26

सिरमौर जनपद में 9 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला पांवटा साहिब क्षेत्र का है। भानु पाल निवासी गांव ज्वालापुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी मोटरसाइकिल (HP17J-2704) पर अपनी माता सुनीता देवी को गोंदपुर स्थित कंपनी छोड़ने जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे गोंदपुर के पास एक स्कूटी चालक ने अचानक कट मार दिया, जिससे स्कूटी उनकी बाइक से टकरा गई और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

दूसरा हादसा भी पांवटा साहिब के तारुवाला चौक पर हुआ। गुरमीत सिंह निवासी आम्बवाला ने बताया कि वह अपने साथी प्रीतम सिंह के साथ मोटरसाइकिल (HP17H-7754) पर काम पर जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे राजबन की ओर से आई एक कार (HP17D-9465) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

तीसरा और सबसे गंभीर हादसा शिलाई क्षेत्र में सामने आया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग रोहनाट पेट्रोल पंप के पास खड्ड में पहुंचे, जहां एक कार (HP71A-7990) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पाई गई। चालक अजय कुमार निवासी शरोग का शव गाड़ी के बाहर मिला। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तारी और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस दुर्घटना में अजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस तीनों मामलों में आगामी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons