सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार.
Ashoka time’s…12 April 26
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अंतर्राजीय चिट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 294 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
डिटेक्शन सेल, नाहन की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को काबू किया गया।
पुलिस थाना काला अंब में धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच जारी है।
चिट्टा तस्करों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत 112 पर दें।।







