Home / News / सिख युवाओं ने 40 फीट ऊंचा गुरु गोविंद सिंह मार्ग गेट किया गया रिपेयर…

सिख युवाओं ने 40 फीट ऊंचा गुरु गोविंद सिंह मार्ग गेट किया गया रिपेयर…

सिख युवाओं ने 40 फीट ऊंचा गुरु गोविंद सिंह मार्ग गेट किया गया रिपेयर…

Ashoka Times…26 फरवरी 2026

animal image

पांवटा साहिब के बातापुल गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर लगे 40 फीट ऊंचे गेट की रिपेयर की गई । इस दौरान सिख युवाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस दौरान 40 फीट ऊंचे गेट की रिपेयर की गई बल्कि उस पर खूबसूरत बनाने के लिए भी काम किया गया।

AQUA

हरियाणा की तरफ से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करते ही आपको 40 फुट से भी अधिक ऊंचे गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब द्वारा लगाए गए गेट नजर आएंगे जिनके कारण शहर की खूबसूरती को चार चांद लग जाते हैं। लेकिन इन 40 फीट ऊंचे द्वारों की देखरेख भी काफी मुश्किल भरी रहती है। ऐसे में इनकी समय-समय पर रिपेयर भी जरूरी होती है। बता दें कि गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के सिख युवाओं द्वारा इसका जिम्मा उठाया गया और 40 फीट ऊपर चढ़ कर युवाओं ने न केवल गेट की रिपेयर की बल्कि उस पर रखी खूबसूरत स्टील की मीनारों की भी रिपेयर की।

40 फीट ऊपर रिपेयर के लिए जाते सिख युवा …

AQUA

इस बारे में प्रधान गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब हरभजन सिंह, ने बताया कि गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में सिखों की आस्था बेपनाह है ऐसे में कोई भी काम हो सिख युवा आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को सिख युवाओं ने 40 फीट ऊंचे गेट पर स्टील की मीनारें रखी और उसकी रिपेयर की गई।

परमजीत सिंह हैरिसन ने बताया कि सिख युवाओं ने 40 फीट ऊंचे गेट की मरम्मत कार्य किया जिसमें रणजीत सिंह बडूसाहब वाले, परमजीत सिंह बंगा सूरजपुर, गुरजीत सिंह लंबरदार, जीवन सिंह दढ़ी साहब वाले, चरणजीत सिंह जैलदार, हरबंस सिंह, अर्जुन सिंह बनवेत, हरजीत सिंह संतोषपुर, हरदेव सिंह मास्टर दडी साहब, मनप्रीत सिंह ने भरपूर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons