Home / News / सांप दंश से गई 20 वर्षीय युवक की जान… पढ़े कैसे गई जान…

सांप दंश से गई 20 वर्षीय युवक की जान… पढ़े कैसे गई जान…

सांप दंश से गई 20 वर्षीय युवक की जान… पढ़े कैसे गई जान…

आरोप…प्राइवेट एंबुलेंस में न इएमटी था न ऑक्सीजन…

animal image

अशोका टाइम्स ….25 अगस्त 2025

AQUA

पांवटा साहिब के बता मंडी में रहने वाले तेजपाल उम्र 20 वर्ष के साथ डांस के कारण दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहरीले सांप ने उनके कान के पास डंसा था ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात तकरीबन 2:00 बजे यह दर्दनाक हादसा पेश आया तेजपाल बता मंडी स्थित अपनी बस्ती के टेंट के भीतर नीचे सोया हुआ था । तभी एक जहरीला और बड़ा सांप आया और उसने उसके कान के पास आकर डंस लिया । बताया जा रहा है कि उसने खुद अपने हाथ से पकड़ कर उस सांप को अलग किया। 

AQUA

रात का समय था किसी तरह सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचे तब तक हालात काफी बिगड़ चुकी थी। मौके पर डॉक्टर द्वारा ट्रीटमेंट देकर कुछ समय बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही 20 वर्षीय तेजपाल जिसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी और एक छोटा बच्चा है, ने दम तोड़ दिया।

प्राइवेट एंबुलेंस पर गंभीर आरोप…

वहीं मृतक तेजपाल के परिजनों ने बताया कि जिस वक्त तेजपाल की तबीयत बिगड़ी उन्होंने 108 को भी फोन मिलाया था लेकिन फोन नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल में खड़ी एक प्राइवेट एंबुलेंस को हायर किया जिसमें न तो कोई ईएमटी था और न ही मृतक को ऑक्सीजन लगाई गई जिसके कारण ओर अधिक तेजी से तेजपाल की तबियत बिगड़ी थी और मैडिकल कॉलेज पहुंचते ही उसकी सांसें बंद हो गई थी। बता दे की पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक एम्बुलेंस बिना ईएमटी व ऑक्सीजन के चल रही है जो सीधा-सीधा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *