Home / Crime/ Accident / सगे भाई निकले बाइक चोरी के आरोपी…स्थानीय लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

सगे भाई निकले बाइक चोरी के आरोपी…स्थानीय लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

सगे भाई निकले बाइक चोरी के आरोपी…स्थानीय लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

क्यों की बाइक चोरी… पढ़िए पूरा मामला

animal image

Ashoka Times… संवाददाता निखिल 

पांवटा साहिब में बीते वीरवार को अंबेडकर कॉलोनी से चोरी हुई बाइक के आरोपी दो सगे भाई निकल कर आए हैं। वहीं बाइक मालिक ने अपनी बाइक को ना केवल खुद ढूंढ निकाला बल्कि आरोपियों को पुलिस के हवाले भी किया है।

animal image

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को एक बाइक इंदिरा मार्केट पंचर की दुकान पर खड़ी थी जिसकी नंबर प्लेटें तोड़ दी गई थी चोरी हुई बाइक मालिक सतनाम के दोस्त हरीश ने बाइक पहचान कर सतनाम को तुरंत फोन किया और मौके पर बुलाया जैसे ही चैसी नंबर चेक किया गया बाइक उनकी ही निकली।

पांवटा साहिब में बिल्डर बिना पार्क और पार्किंग बेच रहे मकान…लोगों ने लगाए ठगी के आरोप… 

इसके बाद बाइक के मालिक ने पंचर मालिक से उस व्यक्ति का नंबर लिया जो उसे वहां पंचर के लिए छोड़ गया था जब उसे फोन कर बुलाया गया तो तुरंत ही दो युवकों को पकड़ लिया गया पहले आसपास के लोगों ने उनकी धुनाई की और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

वही सामने आ रहा है कि सगे भाई लक्की और विक्की ने यह बाइक चुराई थी दोनों भाई हैं और वार्ड नंबर 10 के रहने वाले हैं दरअसल यह दोनों भाई नशे के आदी हैं और नशे की आदत को पूरा करने के लिए उन्होंने इस बाइक को चुराया था।

बता दें कि इस वक्त पांवटा साहिब वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 10 में स्मैक का बड़ा कारोबार चल रहा है जहां पर युवा चोरी के बाद सामान भी ले जाकर कौड़ियों के भाव में बेचते हैं। क्योंकि इसमें के इस कारोबार में महिलाएं आगे आकर काम कर रहे इसलिए पुलिस भी सख्त कार्रवाई से बचती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons