Ashoka time’s…27 Feburary 26

जिला हमीरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोरंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

पुलिस थाना भोरंज की टीम ने रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान जाहू-मुंडखर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है।








