Ashoka time’s…7 September 25

संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते गांव टिकरी के जय सिंह पुत्र धौंकलू नामक किसान की पशुशाला गत रात्रि भूस्खलन की चपेट में आने से 2 बैल दबकर मर गए।


दलित परिवार से संबंध रखने वाले जय सिंह ने प्रशासन व सरकार से यथासंभव मदद की अपील की है। गौरतलब है कि, गत सप्ताह से उपमंडल संगड़ाह के चौरास, अंधेरी व भराड़ी आदि गांव में भी भारी बारिश व भूस्खलन से पशुशालाएं दबने से दर्जन पर से ज्यादा मवेशी दबकर से मारे जा चुके हैं। प्रभावित किसानों के अनुसार अब तक उन्हें प्रशासन की और से फौरी राहत जारी नहीं की गई है।








