Home / News / श्री रेणुका जी ददाहू में मनाया गया धूमधाम से गणतंत्र दिवस….

श्री रेणुका जी ददाहू में मनाया गया धूमधाम से गणतंत्र दिवस….

श्री रेणुका जी ददाहू में मनाया गया धूमधाम से गणतंत्र दिवस….

तहसीलदार ने फहराया तिरंगा….

animal image

Ashoka Times…26th January 

AQUA

श्री रेणुका जी ददाहू के डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर तहसीलदार राजेन्द्र ठाकुर सहित ददाहू पंचायत के प्रधान, रेणुका थाना के एसएचओ भी मौजूद रहे।

ददाहू तहसीलदार द्वारा सुबह 11 बजे तिरंगा फहराया गया। उसके बाद गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस मौके पर तहसीलदार द्वारा देश के कानून के प्रति सम्मान रखने और नियम कानूनों को हमेशा निभाने को लेकर बच्चों और लोगों को दायित्व समझाया उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है हम सभी को इसके नियम कानूनों से बंद कर चलना चाहिए ताकि देश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।

AQUA

गणतंत्र दिवस पर सभी बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के छोटे बच्चों ने जय हो गाने पर प्रस्तुति पेश की।

उसके बाद ए. के.एम स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लड़कियों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुति पेश की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लड़कियों आमंत्रित तहसीलदार व ग्राम पंचायत के प्रधान पंकज भी गणतंत्र दिवस के रंग में रंगे नजर आए। सभी विद्यालय के बच्चों ने एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *