Home / News / श्री रेणुका जी गिरी नदी में गंदगी फैंकते वीडियो वायरल…लोगों ने किया विरोध

श्री रेणुका जी गिरी नदी में गंदगी फैंकते वीडियो वायरल…लोगों ने किया विरोध

श्री रेणुका जी गिरी नदी में गंदगी फैंकते वीडियो वायरल…लोगों ने किया विरोध

सफाई कर्मचारियों का वीडियो वायरल…काम किया बंद…

animal image

ददाहू सिविल अस्पताल की गंदगी भी फेंकी जाती है गिरी नदी में आरोप…

AQUA

Ashoka Times…28 September Shobha 

जिला सिरमौर के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटक स्थल श्री रेणुका जी बाजार की सारी गंदगी पवित्र नदी गिरी में डाली जा रही है जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

AQUA

 

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि पूरे ददाहू की गंदगी इकट्ठा कर किस तरह से पवित्र गिरी नदी में डाली जा रही है सिर्फ इतना ही नहीं जब इनका विरोध किया गया तो सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह पंचायत प्रधान और प्रतिनिधियों के कहने पर यहां गंदगी फेंक रहे।

यूं तो जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी को प्रदेश के सबसे अग्रणी पर्यटक स्थलों में से एक का दर्जा दिया जाता है

सफाई कर्मचारियों ने की डंपिंग साइट की मांग…

वीडियो वायरल से नाराज सफाई कर्मचारी ने ददाहू बाजार की सफाई कार्य रोक दिया है उन्होंने कहा जब तक उन्हें कचरा डालने के लिए कोई उचित स्थान नहीं दिया जाएगा तब तक वह अपना कार्य शुरू नहीं करेंगे।

सफाई कर्मचारी ने यह भी बताया कि ददाहू सिविल अस्पताल की सारी गंदगी गिरी नदी में डाली जाती है तब कोई वीडियो वायरल क्यों नहीं होती।सिर्फ ददाहू बाजार का कचरा डालने पर वीडियो वायरल क्यों किया जा रहा है।

 

वीडियो वायरल से नाराज हुए सफाई कर्मचारी ने 2 दिन से ददाहू बाजार का सफाई कार्य रोक दिया है। जिससे ददाहू की गंदगी पूरे बाजार में फैली दिख रही।

सवाल यह उठता है कि आखिर सफाई व्यवस्था को लेकर पंचायत प्रतिनिधि क्या ठोस काम कर रहे हैं क्या ददाहू सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाली गंदगी को ठिकाने लगाने के लिए कोई  डंपिंग साइट स्थान का चयन अब तक क्यों नहीं किया गया है। आखिर पिछले कई वर्षों से ददाहू और उसके अस्पताल से निकलने वाली गंदगी कहां की जा रही है।

उधर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि श्री रेणुका जी जो कि हिमाचल प्रदेश के अग्रणी पर्यटक और धार्मिक स्थलों में से एक है यहां पर आज तक कोई डंपिंग साइट चयन क्यों नहीं हो पाया जबकि स्थानीय विधायक अक्सर क्षेत्र में विकास की बड़ी बातें करते हैं।

उधर श्री रेणुका जी में सफाई व्यवस्था को लेकर डीसी सिरमौर भी काफी नाराज हैं उन्होंने इस पर पंचायत प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *