बद्रीपुर चौक…ट्रक ने कुचली महिला, हालत बेहद गंभीर…

बद्रीपुर चौक पर अतिक्रमण बन रहा लोगों के जान का दुश्मन

Ashoka Times…11 फरवरी 2026
पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक पर ट्रक द्वारा महिला को बुरी तरह से कुचल दिया गया महिला की एक बाजू और शरीर का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से टायर के नीचे आ गया जिसके करण सिविल अस्पताल में उपचार उपरांत महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

बद्रीपुर चौक लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। यहां चारों ओर सड़क पर किए गए अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं।
पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत बद्रीपुर के पास जामनीवाला रोड़ पर एक सड़क दुर्घटना की जानकारी प्राप्त हुई है बताया जा रहा है कि एक महिला जो की शिव मंदिर से पूजा कर वापिस लौट रही थी। गुरु गोविंद सिंह जी चौक के समीप एक ट्रक की चपेट में आ गई और ट्रक के टायर के नीचे उसके हाथ सहित उसके शरीर का हिस्सा कुचला गया इसके बाद महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया
मिली जानकारी के अनुसार शोभना पत्नी राकेश निवासी बद्रीपुर जग्गा गली तहसील पांवटा साहिब,जिला सिरमौर,हिमाचल प्रदेश,उम्र 58 साल घायल हुई है जिसकी हालत गंभीर बतलाई जा रही है जिसे चिकित्सा अधिकारी ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्राथमिक उपचार देने के पश्चात आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर का रेफर किया है। मामले की पुष्टि एस एच ओ कुलवंत सिंह ने की है उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दे की पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक से जामनी वाला रोड पर अवैध तरीके से दुकानदारों और रेहडी-फड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है । जिसके कारण आम आदमी का पैदल चलना बेहद मुश्किल रहता है। कुछ माह पहले ही बद्रीपुर तारूवाला रोड पर भी ऐसा ही ही हादसा हुआ था जिसमें महिलाएं पहले बुरी तरह से जख्मी हुई और उनमें से एक ने दम तोड़ दिया था। स्थानीय प्रशासन को तुरंत लोगों की जान हिफाजत के लिए बद्रीपुर चौक के चारों ओर 100 मीटर तक अतिक्रमण तुरंत हटवा देना चाहिए ताकि आम आदमी सुरक्षित पैदल अपने गंतव्य तक जा सके।







