Home / Himachal Pradesh / शिमला चुनाव के दौरान जमकर हुआ सत्ता का दुरुपयोग बोले नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिंदल…

शिमला चुनाव के दौरान जमकर हुआ सत्ता का दुरुपयोग बोले नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिंदल…

शिमला चुनाव के दौरान जमकर हुआ सत्ता का दुरुपयोग बोले नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिंदल…

Ashoka Times…8 may 23 

animal image

कांग्रेस सरकार ने सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के वोट शिमला में बनाए गए। हर वार्ड में वोटों को बनाते हुए नगर निगम क्षेत्र में हजारों वोट बनाए गए। कांग्रेस की जीत सत्ता के दुरुपयोग की जीत है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर बड़े सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग किया गया है हजारों बाहरी वोटों को शिमला में बनाकर नगर निगम को हासिल किया गया है।

animal image

नदियों के अस्तित्व के साथ जुड़ा है भारत और भारत के लोगों का अस्तित्व.. 

इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पुर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नगर निगम शिमला चुनावों के प्रभारी सुखराम चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव के प्रथम दिन से ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नगर निगम शिमला के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया, पहले कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम शिमला के रोस्टर के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद जिस प्रकार से नगर निगम शिमला में 20,000 से अधिक वोट बने उससे भी नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभावित किया गया, चुनाव के बीच में कर्मचारियों को डीए की किस्त देना और विभिन्न पदों की नौकरियों को रेगुलर करने की घोषणा भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए ही की गई । कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों में सत्ता का पूर्ण रूप से दुरुपयोग किया जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम शिमला में सीटें जीतीं।

पांवटा साहिब में Cof Binding से ठीक की जा रही महंगी LED और LCD…नहीं बेचनी पड़ेगी कबाड़ के भाव 

इस दौरान बैठक में भाजपा के सभी जीते हुए 9 पार्षदों का अभिनंदन किया गया, जिसमें अप्पर ढली से कमलेश मेहता, फागली से कल्याण धीमान, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर, रुल्दुभट्टा से सरोज ठाकुर, कृष्णा नगर से बिट्टू कुमार पाना, पटयोग से आशा शर्मा, न्यू शिमला से निशा ठाकुर, भराड़ी से मीना चौहान और कसुंपटी से रचना जिन्हा शर्मा उपस्थित रहीं

जंगल से बरामद हुआ डॉक्टर का शव… संदिग्ध अवस्था के चलते पुलिस कर रही जांच… 

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत…पुलिस कर रही मामले की जांच 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons