Home / News / शार्ट सर्किट से घर में लगी आग…70,000 रुपये का नुकसान

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग…70,000 रुपये का नुकसान

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग…70,000 रुपये का नुकसान

Ashoka time’s…29 December

animal image

Performed पनोग में बुधवार दोपहर 12 बजे मनसो देवी पत्नी स्वर्गीय लायकराम पोजटा के घर में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। घर में आग लगने से 70,000 रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

वही सभी ग्रामीणों ने घर में आग लगी देख बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा सारा सामान (राशन, मेज, कुर्सियां, कपड़े आदि) जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि आग लगने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

ग्राम पंचायत पनोग के उपप्रधान सुरेश पोजटा ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई लेकिन मनसो देवी के घर का सारा सामान खत्म हो गया है।

पनोग के स्थानीय व्यापारी, कर्मचारियों व ग्रामीणों की सहायता से 14,000 की धनराशि एकत्रित करके पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की गई है। पंचायत उपप्रधान ने सरकार और प्रशासन से अग्निकांड से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons