Home / Crime/ Accident / शहर में दो बार फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वालों के पीछे कौन….!… WATCH VIDEO 

शहर में दो बार फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वालों के पीछे कौन….!… WATCH VIDEO 

शहर में दो बार फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वालों के पीछे कौन….!… WATCH VIDEO 

देखें cctv… पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा….

animal image

Ashoka Times…28 December 

AQUA

पांवटा साहिब में पिछले 1 महीने में दो बार गोली चलाने की वारदातें सामने आ चुकी है वही भूपपुर में फायरिंग कर जान लेवा हमला करने वाले और दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले अब पुलिस गिरफ्त में हैं। 

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शहर में युवाओं को गैंगस्टर कौन बना रहा है इस सवाल का जवाब जब हम ढूंढने निकले तो सामने आया कि पांवटा साहिब शहर के ही कुछ लोग इन युवाओं को उनकी छोटी मोटी मदद करके वारदातों को अंजाम देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इन मामलों के सीधे तार नशा तस्कर और प्रापर्टी डीलरों के दरवाजे तक जा पहुंचे।

AQUA

सुत्रों की माने तो भूपपुर में महेंद्र सिंह उर्फ गोलू पर जानलेवा हमला करने वाले और कॉलेज में स्टूडेंट्स पर फायर ओपन करने वाली एक ही गैंग है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी खुलकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं लेकिन जिस कमरे में बैठकर भूपपुर में हमला करने की योजना तैयार की गई वहां तक पुलिस पहुंच चुकी है इस गोली काण्ड में पैसे का लेनदेन गुगल-पे (Google pay) से हुआ है या कैश इसका भी पुलिस पता लगा चुकी है संभवत पुलिस (police) रिमांड के दौरान किसने इन भटके युवाओं को तबाही की हवा दी इसका भी खुलासा हो चुका है।

इससे पहले भी चलाई गोली ?

एक जानकारी के मुताबिक ऐसे आरोप सामने आ रहे हैं कि भूपपुर में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी इससे पहले भी शहर में गोली दागकर दहशत फैला चुके हैं सूत्र बता रहे हैं कि नवंबर 28-29 को कॉलेज स्टूडेंट की आपसी झड़प हो गई थी उस दौरान भी गिरफ्तार आरोपियों द्वारा कॉलेज रोड पर खुलेआम कट्टे से फायर ओपन किया गया था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था और शिकायत भी।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था इस सीसीटीवी में कट्टे से चली गोली की आवाज भी सुनाई दे रही है वही जिन पर यह गोली दागी गई थी उन्होंने थाना प्रभारी अशोक चौहान को लिखित में शिकायत भी दी गई थी। काॅलेज स्टूडेंट्स ने उपरोक्त आरोपियों में से एक पर फायर ओपन करने के आरोप भी लगाए थे लेकिन उस वक्त पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की नतिजतन आरोपियों के होंसले बुलंदियों पर पहुंच गए जिसके बाद महज़ महिने भर में आरोपियों द्वारा तेज़ धार हत्तियारों और गोली दागकर न केवल एक यूवक की जान लेनी चाही बल्कि शहर में दहशत भी फैला दी गई।

राजनीतिक तार भी जुड़े हैं गोली कांड से ?

जानकारों की मांने तो एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद कालेज रोड पर फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने का प्रयास किया गया इस दौरान पुलिस को बाकायदा सीसीटीवी फुटेज भी दी गई लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप ने शायद पुलिस के हाथ बांध दिए जिसके चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई और कथित आरोपियों ने एक बार फिर शहर को सरेआम फायरिंग कर दहला दिया।

वही अब पुलिस हर एंगल से गोलीकांड मामले को कुरेद रही है जिसमें कई बड़े चेहरों के नाम भी सामने आ रहे हैं हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन शहर में गोलियों का नंगा नाच करने वालों के पीछे योजना कारों को भी पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है।

पांपांवटा साहिब की धरती हमेशा से ही शांतिप्रिय रही है इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर यहां कभी बड़ी वारदात सामने नहीं आई लेकिन अब पिछले कुछ महीनों में नशा तस्कर प्रॉपर्टी डीलर की कॉकटेल युवाओं को बुलाकर अपनी सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है अगर पुलिस हल्का सा भी ढुलमुल रवैया अपनाती है तो आने वाले वर्षों में इसका खामियाजा पावटा शहर की जनता को भुगतना पड़ेगा क्योंकि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग सिर्फ खुद ही अपराधी नहीं बनते बल्कि जिनके साथ उनकी रंजिशें पलती है उनके आसपास के लोग भी अपराधी घेरे में आ जाते हैं।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में सभी मामलों की जांच बेहद गंभीरता के साथ की जा रही है आने वाले दिनों में पुलिस मुख्य आरोपियों सहित कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *