Ashoka time’s…26 Feburary 26

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगडाह के विद्यार्थियों ने सीखे पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय के व्यवहारिक गुर।

सिरमौर जिला में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगड़ाह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जरवा स्कूल के विद्यार्थियों की पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई।
हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजॉर्ट बड़याल्टा में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की बारीकियों का प्रैक्टिकल करवा कर गहन प्रशिक्षण दिया गया। इन दोनों पाठशालाओं से आए लगभग 100 विद्यार्थियों को मानव हिल रिसॉर्ट के परिसर में होटल मेनेजमेंट, कुकिंग, हाउसकीपिंग, टेंट मेकिंग, स्वच्छता, बोनफायर, ट्रैकिंग आदि विषयों के प्रैक्टिकल करवा कर पर्यटन व्यवसाय का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यशाला के दौरान गेस्ट लेक्चरर के रूप में मानव हिल रिसॉर्ट के प्रबंधक निदेशक मेलाराम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि हिमाचल प्रदेश में अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और यहां स्वच्छ अवोहवा, नैसर्गिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी आते हैं, इसलिए यहां टूरिज्म व्यवसाय में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं । दूसरी ओर मानव हिल रिसॉर्ट के प्रबंधक कमल शर्मा ने कैंपिंग टेंट लगाने, हाउसकीपिंग एवं कुकिंग इत्यादि के प्रैक्टिकल करवाये। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह के बच्चों ने एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया जबकि जरवा स्कूल के विद्यार्थियों ने रात्रि ठहराव करके रिजोर्ट में बोनफायर के दौरान गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर खूब मौज मस्ती की। दिन के समय विद्यार्थियों को कुप्पड़धार की ऊंची चोटियों पर ट्रैकिंग करवा कर प्रकृतिक नजारों और नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद करवाया गया। व्यावसायिक अध्यापक विक्रम ठाकुर ने कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा से हटकर व्यवसायिक प्रशिक्षण देते हुए कहा कि इस व्यवसाय में अच्छी आमद के साथ-साथ सैकड़ो लोगों को रोजगार दिलाया जा सकता है ।








