Home / News / लाखों के आभूषण व 60 हजार की नगदी चोरी कर चोर हुए फरार… मामला दर्ज

लाखों के आभूषण व 60 हजार की नगदी चोरी कर चोर हुए फरार… मामला दर्ज

लाखों के आभूषण व 60 हजार की नगदी चोरी कर चोर हुए फरार… मामला दर्ज

Ashoka time’s…4 December

animal image

ऊना थाना हरोली के तहत छेत्रां में घर से लाखों के आभूषण सहित 60 हजार की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है

पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमारी निवासी छेत्रां ने बताया कि पहली दिसंबर को परिवार सहित पंजाब के नूरपुर में रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। शनिवार शाम को जब वापिस पहुंचे, तो पाया कि घर के मेन दरवाजे पर ताला नहीं था। अंदर जाकर देखा, तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, और सामान भी बिखरा पड़ा था।

animal image

विजय कुमार ने बताया कि लॉकर से सोने की चेन, एक किटी सेट, दो सोने के सेट, दो अंगूठियां,10 सोने की रिंग, दो सोने के इयररिंग, सोने के सात सेट टॉप्स, सोने की चूडिया, सोने व चांदी के सिक्के और चार चांदी की पायल गायब थी। साथ ही 60 हजार रुपये की नगदी भी चोरी हो चुकी थी।

वहीं,मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons