Home / News / कॉलेज की छात्रा ने मानसिक परेशानी के चलते खाया ज़हर… मौत

कॉलेज की छात्रा ने मानसिक परेशानी के चलते खाया ज़हर… मौत

कॉलेज की छात्रा ने मानसिक परेशानी के चलते खाया ज़हर… मौत

Ashoka time’s…31 December

animal image

प्रदेश शिमला के रोहडू कॉलेज की छात्रा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि लड़की किराए के कमरे में अकेली रहती थी।लड़की को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया। लड़की ने मौत से पहले पुलिस को बयान दिए कि वह सरस्वती नगर कॉलेज सावड़ा में सेकेंड ईयर में पढ़ती है

मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने मानसिक परेशानी के चलते बाजार से चूहों को मारने की दवाई का पैकेट खरीदा और खा लिया। 30 दिसंबर को उक्त लड़की ने दम तोड़ दिया।

मृतक छात्रा की पहचान नितिका निवासी पुजारली नंबर-2 के तौर पर हुई है। मृतक छात्रा ने पुलिस को खुद बयान दिए हैं, इसके बावजूद भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।शव का मेडिकल करवाया जा रहा है।

इसके अलावा मृतका के परिजनों से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। DSP रोहडू चमन लाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में मानसिक रूप से परेशान होकर जहर खाने का मामला लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons