Home / News / राष्ट्रीय एकात्मकता संस्था भारत भारती के एन एम वर्मा बने हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष….

राष्ट्रीय एकात्मकता संस्था भारत भारती के एन एम वर्मा बने हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष….

राष्ट्रीय एकात्मकता संस्था भारत भारती के एन एम वर्मा बने हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष….

Ashoka time’s…29 august 25 

animal image

देश की जाति, भाषा और प्रांत और सम्प्रदाय की विसंगति से ऊपर उठकर केवल और केवल राष्ट्रीयता की भावना का मूल मंत्र लिए हुए राष्ट्रीय संगठन भारत भारती के अध्यक्ष विनय पन्नाले ने ग्रैंड रिवेरा होटल में आयोजित कार्यक्रम में नथीमल वर्मा को हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष तथा एन पी एस नारंग को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

AQUA

इस अवसर पर क्षेत्र प्रभारी भारत भारती रोशन लाल अग्रवाल जी ने अपनी वार्ता में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आन्तरिक शांति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। डॉ राजकुमार राज उपाध्याय, भारत भारती के सह क्षेत्र प्रभारी ने राष्ट्रीय भाईचारे को बढ़ाने के लिए बारी बारी सभी के विचार आमंत्रित करके नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया । विवेक कंबोज ने भी राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एन एम वर्मा ने दायित्व निभाने के लिए संकल्प लिया। उपाध्यक्ष एन पी एस नारंग ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी तरह की घटना होने के पश्चात उस पर विवेक पूर्ण चिन्तन आवश्यक है, अन्यथा अधिक क्षति होने की सम्भावना पैदा होती है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय एकात्मकता संस्था भारत भारती के माननीय अध्यक्ष विनय पन्नाले ने बताया कि आज हम भाषावाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद जैसी कुंठित धारणाओं से देश का अहित कर रहे है। उन्होंने इसके दुष्प्रभाव को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर पांवटा साहिब के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित नागरिक सतीश गोयल, अनिल सैनी, गुरजीत सिंह सैनी, एनपीएस नारंग, संजीव गुप्ता,हरीश जस्सल, बी डी शर्मा,अजय शर्मा,अमित भटनागर, संजीव अत्री, प्रतिभा पांडे, पद्म गर्ग, संजीव गुप्ता, राजकिशोर त्यागी, रणबीर सिंह, हरीश शर्मा, राजेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *