Home / News / राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम…

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम…

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम…

Ashoka time’s…24 Feburary 26

animal image

राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

AQUA

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री 25 फरवरी को दोपहर बाद कालाअंब के मोगीनंद स्थित मशरूम यूनिट का निरीक्षण करेंगे। 26 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय में वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन संबधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता तथा राजस्व मामलों की समीक्षा व आपदा 2023-2025 की समीक्षा करने के उपरांत दोपहर बाद बागथन में जैव नियंत्रण प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे तथा फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण भी करेेंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्व मंत्री 27 फरवरी को शिरूमाईला में फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) और एचपी शिवा क्लस्टर इकाइयां शिरूमाई ला, डूंगीसेर तथा गौंत का निरीक्षण करेंगे। 28 फरवरी को राजगढ़ में पीसीडीओ तथा फ्रूट कैनिंग इकाई का दौरा करेंगे तथा स्थानीय किसानों से भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons