Home / Achivement / युवा वर्ग को सही दिशा मां बाप के बाद शिक्षक ही दे सकते हैं… राजकुमार

युवा वर्ग को सही दिशा मां बाप के बाद शिक्षक ही दे सकते हैं… राजकुमार

युवा वर्ग को सही दिशा मां बाप के बाद शिक्षक ही दे सकते हैं… राजकुमार

महफूज, अफलातून स्वास्थ्य और सफाई को लेकर सिरमौश्री से सम्मानित…हिमोत्कर्ष

animal image

पत्रकार दिनेश पुंडीर राजपाल भी हुए सम्मानित…

AQUA

Ashoka Times….6 सितंबर

हिमाचल प्रदेश। पांवटा साहिब में हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा शिक्षा दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

AQUA

मुख्य अतिथि रामकुमार गौतम ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण का कार्य करते हैं। भारत में 60% से अधिक युवा हैं इन युवाओं को सही मार्गदर्शन देना शिक्षकों का बड़ा दायित्व है वहीं शिक्षकों को सम्मान देना भाई हम सबका दायित्व बनता है।

हिमोत्कर्ष में पहुंचे अतिथि…

वही इस मौके पर हिमोत्कर्ष के आरपी तिवारी ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासन इन सब का समाज के भीतर एक अलग ही दायित्व है जो अपने समय से बाहर निकल कर काम करते हैं वह सम्मान के हकदार हैं हिमोत्कर्ष का लक्ष्य हमेशा रहता है कि समाज के लिए बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए ताकि वह भविष्य में और बेहतर समाज बनाने पर काम कर पाए।

सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजकुमार गौतम

पढ़िए हिमाचलश्री और सिरमौरश्री से कौन हुआ सम्मानित…

विज्ञान कार्यक्रम में पद्मश्री विद्यानंद सरैक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश, डीएसपी पांवटा साहिब बहादुर सिंह और स्वास्थ्य सेवा के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ जेसी जुनेजा अस्पताल पांवटा की डॉ. रतिका जिंदल को कार्यक्रम में हिमाचलश्री पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके अलावा डॉ. हिमांशु कौशिश, डॉ. अभय राणा, डॉ. अमित महाजन, अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट के लिए गुरविंद्र सिंह टोली, लोककला सेवा के लिए गायिका रीना ठाकुर, लोकसेवा के लिए सहायक लोक संपर्क अधिकारी पांवटा प्रवेश कुमार, खेल सेवा के लिए भूपिंद्र वर्मा, स्वास्थ्य सेवा के लिए दीपिका सूद व शीला और सतौन से पत्रकार राजपाल शर्मा व दिनेश पुंडीर, लोक कला सेवा व वन संरक्षण के लिए दीपराम खदराई, स्वास्थ्य सेवा को महफूज अली, स्वच्छता के लिए काकू राम उर्फ अफलातून को सिरमौरश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

7 से 9 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

डेंगू की चपेट में आने से सिरमौर के 16 वर्षीय किशोर की मौत….

पांवटा में नशा माफिया के खिलाफ नारेबाजी…पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी…WATCH VIDEO

40 किलो वजनी महिला के पेट से निकाली 32 किलो की रसोली…जेसी जुनेजा के डॉक्टर्स का कमाल…

पूर्व विधायक जंग ने शुरू की परिवर्तन यात्रा…लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *