Home / Crime/ Accident / यमुना नदी में इलीगल फिशिंग पर चार मामले दर्ज…सोमनाथ 

यमुना नदी में इलीगल फिशिंग पर चार मामले दर्ज…सोमनाथ 

यमुना नदी में इलीगल फिशिंग पर चार मामले दर्ज…सोमनाथ 

Ashoka Times….29 June 2025

animal image

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में अवैध तरीके से नदी में मछली पकड़ने पर चार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। बता दें की बरसात के समय में किसी भी नदी नाले से मछली पकड़ना प्रतिबंधित होता है।

AQUA

इस बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डायरेक्टर फिशरी विभाग डॉक्टर सोम नाथ ने बताया कि जिला सिरमौर में अवैध तरीके से मछली शिकार करने के मामले सामने आए थे विभाग के अधिकारियों द्वारा चार लोगों पर मत्स्य पालन विभाग की ओर से मामले दर्ज किए गए हैं चारों लोग यमुना नदी में अवैध तरीके से प्रतिबंधित समय में मछली का शिकार कर रहे थे। वही आरोपियों पर 2400 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

अतिरिक्त डायरेक्टर फिशरी विभाग, डॉक्टर सोमनाथ ने बताया कि 16 जून से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश की नदियों में मछली का शिकार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में यमुना, गिरी, टौंस जैसी बड़ी नदियां हैं। बारिशों के मौसम में नदियों में किसी भी तरह की मछली का शिकार प्रतिबंधित रहता है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में मछलियां अंडे देती है । यही कारण है कि मत्स्य पालन विभाग इस सीजन में नदियों से किसी भी तरह के मछली शिकार पर प्रतिबंध लगाता है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में उनका विभाग पूरी तरह से स्तर्क है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बरसात के इस मौसम में कोई भी मछलियों का शिकार ना करें ताकि मछलियों की प्रजातियां और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

AQUA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *