Home / Himachal Pradesh / मानसून की शुरुआती दौर में कुल्लू में तबाही दो जगह फटे बादल…

मानसून की शुरुआती दौर में कुल्लू में तबाही दो जगह फटे बादल…

मानसून की शुरुआती दौर में कुल्लू में तबाही दो जगह फटे बादल…

मानसून की शुरुआती दौर में कुल्लू में तबाही 4 जगह फटे बादल….2 मंत्री और डीसी सड़के बंद होने से फंसे…

animal image

Ashoka Times…25 June 2025

AQUA

मानसून की दूसरी बारिश से कुल्लू जिले में तबाही का मंजर देखने को मिला । जहां पर 4 जगह बादल फटने की बात सामने आ रही है पानी इतना विनाशकारी था कि आसपास के लोग देखकर बुरी तरह से हिल गए।

मानसून की दस्तक के बाद बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई जगह तबाही हुई है। बंजार, सैंज कुल्लू, मणिकर्ण से लेकर मनाली तक जिले में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार को कुल्लू के सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्रो गैलरी, बंजार के होरनगाड़ में बादल फटने की घटना हुई है। इसी प्रकार गड़सा घाटी में हुरला नाला, पंचा नाला और मनिहार नाला, मणिकर्ण के ब्रह्म गंगा नाला, ग्ररहण, कुथी काकड़ी नाला तथा जिभी के पास कोटलाधार के पास भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। प्रशासन ने शिल्लागढ़ क्षेत्र में भी बादल फटने की आशंका जताई है। सैंज के जीवानाला में बादल फटने से पूरी घाटी में दहशत का माहाैल रहा। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बादल फटने की पुष्टि की है। कांगड़ा जिले की खनियारा की मनूणी खड्ड में एक व्यक्ति की बहने से माैत हो गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भारी बारिश दर्ज की गई।

AQUA

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में बुधवार दोपहर बाद सैंज के जीवा नाला और मणिकर्ण की ब्रम्हगंगा में बादल फटने से आसपास के नदी-नालों में जल स्तर बढ़ गया है। भारी बारिश के बाद क्षेत्र की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है।

कुल्लू के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 से ज्यादा गाड़ियां बहने की भी सूचना है। सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से NHPC का शेड बह गया। इससे बिहाली गांव को भी खतरा हो गया है। ब्रम्हगंगा नाले में बादल फटने के बाद काथीकुकड़ी और कसौल नाला में बाढ़ आ गई।

कुल्लू की तीर्थन वैली में भी दोपहर बाद भारी बारिश हुई और दो गाड़ियां नाले के तेज बहाव में बह गईं। तेज बारिश के बाद सैंज घाटी, बंजार में हॉर्न घाट, सोलंग नाला और पागल नाला में जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने टूरिस्ट और लोकल लोगों को नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है।

कुल्लू में फंसे थे दो मंत्री

कुल्लू के बंजार में हिमाचल के कृषि मंत्री चंद्र कुमार भी नाले में बाढ़ के बाद फंस गए। चंद्र कुमार किसान मेले में शामिल होने बंजार गए थे। वहीं ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क साईं रोपा में चल रहे विश्व धरोहर उत्सव के मुख्य अतिथि राजेश धर्माणी और कुल्लू के डीसी भी सड़क अवरुद्ध होने से फंस गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *