Home / News / माजरा श्री साईं पोलीक्लीनिक में लगाया निशुल्क कैंप… इलाज को पहुंचे 120 लोग…

माजरा श्री साईं पोलीक्लीनिक में लगाया निशुल्क कैंप… इलाज को पहुंचे 120 लोग…

माजरा श्री साईं पोलीक्लीनिक में लगाया निशुल्क कैंप… इलाज को पहुंचे 120 लोग…

Ashoka Times….11 july 2025

animal image

पांवटा साहिब के माजरा स्थित श्री साईं पोली क्लीनिक में वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया । इस दौरान 120 लोगों ने यहां पर पहुंचकर अपना इलाज करवाया। 

AQUA

जिला सिरमौर के सबसे विख्यात अस्पताल श्री साईं अस्पताल द्वारा माजरा में निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान लोगों का न केवल इलाज किया गया बल्कि जरूरी मुफ्त दवाई भी बांटी गई। इस दौरान इलाज के लिए 120 के करीब लोग यहां पर पहुंचे। इस दौरान जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा लोगों की जांच की गई और उनमें दिखाई देने वाली बीमारियों के सिम्टम्स के आधार पर न केवल इलाज किया बल्कि उन्हें भविष्य में ही बेहतर इलाज के लिए सुझाव दिए।

AQUA

इस दौरान डायरेक्टर श्री साईं अस्पताल डॉक्टर दिनेश बेदी ने कहा कि जिला सिरमौर में श्री साईं अस्पताल बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कर्तव्य बद्ध है भविष्य में भी निःशुल्क कैंप के माध्यम से वह दूर दराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाते रहेंगे, और लोगों की मदद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *