Home / News / माजरा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम…जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या..

माजरा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम…जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या..

माजरा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम…जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या..

माजरा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम…जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या…

Ashoka time’s…12 April 26

उपमंडल पांवटा माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मृतका की पहचान गुड़िया देवी पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना (गांव गली) की रहने वाली थी और वर्तमान में नया गांव माजरा में रह रही थी।

 

पुलिस के अनुसार, गुड़िया देवी ने अज्ञात कारणों से घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए उसे डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, नाहन ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति मुकेश कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसकी पत्नी ने गुस्से में आकर यह घातक कदम उठाया था। पति ने इस मामले में किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons