Home / Crime/ Accident / माजरा किरतपुर उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई…चार को किया गिरफ्तार… 

माजरा किरतपुर उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई…चार को किया गिरफ्तार… 

माजरा किरतपुर उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई…चार को किया गिरफ्तार… 

पुलिस जवानों पर किया था धारदार हथियारों से हमला…

animal image

Ashoka Times….15 June 2025

AQUA

पांवटा साहिब के माजरा-किरतपुर में मुस्लिम लड़के द्वारा हिंदू 18 वर्षीय लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था पहचान कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त चारों आरोपी किसी हिंदू संगठन के बताए जा रहे हैं। बता दे कि ऐसे कई वीडियो सामने आई थी जिसमें बाइकों पर युवक डंडे और दूसरे तेजडर हथियार लेकर चल रहे थे और क्षेत्र का माहौल बिगड़ने में कोई कौर-कसर नहीं छोड़ी जा रही थी। वही आपको बता दें कि फिलहाल भीड़ में राजनीतिक रोटियां सेकने वालों पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है।

AQUA

उपद्रवियों ने चलाए थे पुलिस पर डंडे और तेज धार हथियार…

पुलिस थाना माजरा के क्षेत्राधिकार में गांव किरतपुर में पुलिस तथा उपद्रवियों के बीच हुई झड़प में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था जिसमें तीन पुलिस कर्मियों को काफी चोटें आई थी। जिस पर पुलिस थाना माजरा में अभियोग संख्या 97/25, दिनांक 13/06/2025, अधीन धारा 299, 132, 191(2), 191(3), 190, 351(2), 115(2) BNS पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान दिनांक 14-06-2025 को आरोपीगण….

सुमित गुप्ता निवासी वार्ड नं0-05 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन उम्र-40 साल, 

मानव शर्मा निवासी दखाली, डा0 व तह0 नाहन, जिला सिरमौर हि0 प्र0 उम्र-41 साल,

राज कुमार निवासी गांव शितली, डा0 बनेठी, तह0 नाहन, जिला सिरमौर हि0 प्र0 उम्र-34 साल, 

जय प्रकाश निवासी गांव जाबल का बाग, डा0 तह0 नाहन, जिला सिरमौर हि0 प्र0 उम्र-39 से गहनता से पूछताछ की जाकर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। 

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिस वक्त पुलिस क्षेत्र में शांति बहाली के लिए रात दिन एक कर रही थी उस वक्त कुछ उपद्रवी क्षेत्र का माहौल खराब करने पर तुले थे सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों पर भी तेजधार हथियार से हमला किया गया जिसमें तीन पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। फिलहाल नियमानुसार जो कार्रवाई बनती है पुलिस कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *