Home / Crime/ Accident / मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के मंसूबों पर चली जेसीबी….

मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के मंसूबों पर चली जेसीबी….

मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के मंसूबों पर चली जेसीबी….

भूमाफिया ने 100 मीटर से अधिक बनाई लंबी सड़क… होंगे मामले दर्ज…SDM

animal image

Ashoka Times….

AQUA

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में भू-माफिया द्वारा मंदिर की जमीन पर जबरन अतिक्रमण किया जा रहा था शिकायत मिलते ही एसडीएम और मंदिर ट्रस्ट अधिकारी द्वारा ने केवल आरोपियों पर मामले दर्ज करने के आदेश दिए हैं बल्कि अवैध सड़क में जेसीबी लगाकर गड्ढे भी करवा दिए हैं।

AQUA

 

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 में भू-माफिया द्वारा अवैध तरीके से प्लाॅटिंग की जा रही थी इस दौरान रास्ते के लिए मंदिर देईजी साहिबा की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा था सिर्फ इतना ही नहीं पेड़ और दूसरी वनस्पति को जेसीबी से तहस-नहस कर दिया गया। रविवार को वहां पर लगभग 100 मीटर लम्बा रास्ता भी बना दिया गया था लेकिन इसकी शिकायत आसपास के लोगों ने जब एसडीएम और तहसीलदार को की तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके का निरीक्षण किया जहां पाया गया कि मंदिर की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और प्रॉपर्टी डीलर मिलकर इस कब्जे में शामिल है जिसके बाद आरोपियों पर मामला दर्ज करने और इस रास्ते को जेसीबी लगाकर बंद करने का काम किया गया।

अवैध रास्ते को बंद करती प्रशासन की JCB…

इस बारे में तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि वह मंदिर देईजी साहिबा के अधिकारी भी हैं उन्होंने बताया कि मौके पर मुआइना किया गया तो पाया गया कि मंदिर की जमीन पर कुछ प्रॉपर्टी डीलर और जमीन मालिक ने मिलकर जेसीबी चलाई है वनस्पति और पेड़ों पर भी जेसीबी चलाई गई सिर्फ इतना ही नहीं लगभग 100 मीटर लंबी अवैध सड़क भी इस जमीन पर बना दी है फिलहाल यहां जेसीबी लगाकर दोनों और गहरे गड्ढे करवा दिए हैं और जल्द ही इस पर दीवार बनाकर इसकी सुरक्षा की जाएगी।

वहीं एसडीएम विवेक महाजन ने कहा कि मंदिर की जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा जल्द ही आरोपियों पर मामला दर्ज कर इस तरह की हरकत करने वालों पर लगाम लगाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *