Home / News / भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी..ऑपरेटर ने भाग कर बचाई जान…

भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी..ऑपरेटर ने भाग कर बचाई जान…

भूस्खलन की चपेट में आई जेसीबी..ऑपरेटर ने भाग कर बचाई जान…

Asokatime’s… 6 September

animal image

जिला मंडी में भारी भूस्खलन के चलते चपेट में एक जेसीबी आई।यह भूस्खलन चंडीगढ़.मनाली नेशनल हाईवे मंडी जिला के 6 मील के पास हुआ है।

ऐसे में जेसीबी ऑपरेटर ने भाग कर अपनी जान बचा ली। वहीं सड़क पर भूस्खलन का भारी मलबा आने से यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।

animal image

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6 मील के पास भारी मात्रा में मलबा पहाड़ी से हाईवे पर आ गिरा। मलबा इतना अधिक आया है कि पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। इस कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है।

कुल्लू (Kullu) से मंडी आ रहे वाहनों को अब वाया गोहर.चैल चौक भेजा जा रहा है, जबकि मंडी से कुल्लू जा रहे वाहनों को वाया कटौला भेजा जा रहा है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हाईवे बंद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons