Home / Himachal Pradesh / बारिश से धान की फसलें तबाह किसानों के कर्ज हों माफ…किसान यूनियन

बारिश से धान की फसलें तबाह किसानों के कर्ज हों माफ…किसान यूनियन

बारिश से धान की फसलें तबाह किसानों के कर्ज हों माफ…किसान यूनियन

Ashoka Times…8 October 2025

animal image

भारतीय किसान यूनियन ने सरकार से गुहार लगाते हुए बताया कि लगातार तीन दिन से हो रही गैर मौसमी भारी बरसात ने किसानों की फसलो को भारी नुकसान पहुंचाया है। धान की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुकी है । लेकिन बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और अब बरसात से किसानों की धान 🌾 की फसल खराब होने लगी है । पोंटा साहिब के कई पंचायतों में धान की फसल में पानी भर जाने के कारण फसल सड़ने लगी है किसानो ने फसल को तैयार करने में काफ़ी मेहनत और पैसा खर्च कर रखा है लेकिन अब खराब हो रही फसल किसानो से देखी नहीं जा रही है कई किसानों ने बैंक से क़र्ज़ लेकर फसल पर खर्च कर रखा है और कई किसानो ने इस फसल को बेच कर अपनी बेटियों कि शादी करनी थी इस बरसात ने सब कुछ बरबाद कर दिया है

AQUA

पोंटा साहिब के किसान यह माँग करते है कि जिन किसान ने फसल को तैयार करने के लिए फसली कर्ज लिया है वह कर्ज माफ होना चाहिए और किसनो को नुकसान का उचित मुआवजा जल्द मिलना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन भी सरकार सरकार से माँग करती है कि जल्द किसानों के फसली कर्ज माफ किए जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। गांव मिसरवाला के किसान महबूब अली ,जूना मोहम्मद,गांव कियारदा जगदीश चंद, मुल्कराज,नरेश शर्मा,जगतपुर से दाताराम,गांव कुंडियों से संगत सिंह,हरजीत सिंह,बूटा सिंह, गांव बहराल से महिमा सिंह,प्रदीप सिंह, रणबीर सिंह आदि किसानो ने बताया कि उनकी फसल पुराण रूप से पक कर तियार हो गई थी लेकिन भारी बरसात से खराब हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons