Home / News / बस में सवार 19 वर्षीय युवक से 802 ग्राम चरस बरामद…मामला दर्ज

बस में सवार 19 वर्षीय युवक से 802 ग्राम चरस बरामद…मामला दर्ज

बस में सवार 19 वर्षीय युवक से 802 ग्राम चरस बरामद…मामला दर्ज

Ashoka time’s…18 November

animal image

रामपुर-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लगाए गए नाके के दौरान एचआरटीसी बस में सवार एक यात्री को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि गुरुवार शाम पुलिस की टीम कुमारसेन में दुर्गा माता देवी मंदिर के समीप आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

animal image

इस दौरान रामपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस को भी चेकिंग के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान बस की सीट पर बैठा एक यात्री पुलिस को देख घबरा गया। उसकी घबराहट को देख पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके बैग में 802 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान दीवान सिंह (19 ) निवासी बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायत ने शुक्रवार को बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कुमारसेन थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons