Home / Crime/ Accident / बड़ी सफलता…साढ़े 6 किलो गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

बड़ी सफलता…साढ़े 6 किलो गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

बड़ी सफलता…साढ़े 6 किलो गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

पहाड़ भी नशे की चपेट में… वही पांवटा में 100 से अधिक महिलाओं ने नशा माफिया के खिलाफ की नारेबाजी

Ashoka Times…

animal image

 राजवबन पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कोडगा में एक घर के अंदर से शुद्ध गांजा बरामद किया यह गांजा साडे 6 किलो से अधिक की मात्रा में था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

AQUA

शाम पुलिस चौकी राजबन की पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव रिठेत, कोडगा उसके घर की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में गान्जा बरामद हो सकता है । जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के घर पर दबिश देकर उसके घर की तलाशी ली । तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से प्लास्टिक के बौरू के अन्दर से कुल 6.506 किलोग्राम तैयार शुद्दा गान्जा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

https://youtu.be/eisvJQp0NxY

AQUA

जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act ) की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे आगामी कार्यवाही हेतु कल माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

वहीं दूसरी और पांवटा साहिब में वार्ड 10 में आधा दर्जन से अधिक स्मैक और चरस का कारोबार करने वालों के खिलाफ महिलाओं ने नारेबाजी की इस दौरान 100 से अधिक महिलाएं इकट्ठा हुई और उन्होंने नशा माफिया मुर्दाबाद के नारे लगाए वही मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा जिन्होंने आश्वासन दिया कि अगर पब्लिक पुलिस का साथ देती है तो नशे को जड़ से उखाड़ दिया जाएगा।

वहीं एसपी सिरमौर ओपी जमवाल ने कहा कि नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि लोग अपने आसपास नशा बेचने वालों के खिलाफ लामबंद हो ताकि मुट्ठी भर नशा माफियाओं को उखाड़ आ जा सके।

https://youtu.be/eisvJQp0NxY।

http://*गिरीपार में हजारों ने किया मनीष तोमर का समर्थन…कहा हम हर हाल में साथ…* *भाजपा को उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान…उमड़ी भीड़ सहमे…* http://www.ashokatimes.com/?p=183

http://*40 किलो वजनी महिला के पेट से निकाली 32 किलो की रसोली…जेसी जुनेजा डॉक्टर्स का कमाल* *पढ़िए और देखिए कैसे बचाई महिला की जान…* https://bit.ly/3TF7Mzp।

http://*अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…* *2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…* https://bit.ly/3AKFlr0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *