Home / Crime/ Accident / पुलिस ने सांझा की तेज धार हथियारों और डंडे लिए आरोपियों की तस्वीरें…

पुलिस ने सांझा की तेज धार हथियारों और डंडे लिए आरोपियों की तस्वीरें…

पुलिस ने सांझा की तेज धार हथियारों और डंडे लिए आरोपियों की तस्वीरें…

पुलिस पर हमला करने वालों को भेजा ज्यूडिशरी…

animal image

Ashoka Times….16 June 2025

AQUA

पांवटा साहिब के माजरा-किरतपुर में पुलिस पर तेज धार हथियारों से हमले करने वालों की कुछ तस्वीरें सांझा की गई है जिसमें उपद्रवियों के हाथ में तेज धार हथियार और लाठियां नजर आ रही है।

जिला सिरमौर पुलिस ने माजरा किरतपुर में हिंदू संगठनों और ग्रामीणों द्वारा किए गए आक्रोशित प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के हाथों में हथियार और डंडे दिखाई दे रहे हैं । पुलिस ने कहा कि मौके पर हिंदू संगठन के साथ-साथ राजनीतिक लोगों ने भी ग्रामीणों को भड़काने का काम किया जिसके कारण वहां पर हालत बिगड़ने शुरू हो गए। अतिरिक्त जिला पुलिस अधिकारी योगेश रोल्टा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 13 जून 2025 को कुछ संगठन इकट्ठा हुए और संगठित होकर मुस्लिम लड़के कि घर की ओर रवाना हो गए , अप्रिय घटना ना हो उसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया था इस दौरान जब संगठित लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस बल पर सामने से पत्थरों से हमला किया गया और तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया जिसमें उनके तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक के सर पर गंभीर चोट आई है। उसके बाद माजरा थाना में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध पथराव और तेज धार हथियारों से हमला करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

AQUA

माननीय न्यायालय ने नहीं दिया पुलिस रिमांड… उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है माननीय न्यायालय में रिमांड के लिए ले जाया गया था लेकिन न्यायालय ने फिलहाल उपरोक्त आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड के लिए भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी के सिर पर तेज धार हथियार से हमला किया गया जिसमें उसकी टोपी और सिर दोनों बुरी तरह से कट गए यह हमला शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया जिसमें जान से करने का प्रयास सहित अन्य धाराओं को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *