Home / Crime/ Accident / पुलिस की बड़ी रेड….भाजपा कार्यकर्ता पर इन धाराओं के तहत किया मामला दर्ज…

पुलिस की बड़ी रेड….भाजपा कार्यकर्ता पर इन धाराओं के तहत किया मामला दर्ज…

पुलिस की बड़ी रेड….भाजपा कार्यकर्ता पर इन धाराओं के तहत किया मामला दर्ज…

माइनिंग गार्ड ने करवाई शिकायत…

animal image

Ashoka Times…

AQUA

पांवटा साहिब के रैनबैक्सी चौक पर अवैध तरीके से एक शख्स ने यमुना का पत्थर और क्रेशर की बजरी का बड़ा भंडारण किया हुआ था जिसके बाद पुलिस ने रेड कर मामला दर्ज किया है।

DSP पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 6 मार्च को तकरीबन 1:30 पुलिस को माइनिंग गार्ड द्वारा शिकायत की गई । शिकायत में रैनबैक्सी चौक भाटांवाली में यशपाल चौधरी की जमीन पर अवैध तरीके से यमुना नदी का पत्थर और क्रशर की बजरी का भारी मात्रा में भंडारण किया गया है डीएसपी रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में जब यशपाल चौधरी के अवैध खनन भंडारण पर छापामारी की गई तो किसी तरह की कोई कागज वह नहीं दिखा पाया जिसके बाद पुलिस ने खनध सामग्री चोरी और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

AQUA

ऐसा बताया जा रहा है कि यशपाल चौधरी विधायक और पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहे चौधरी सुखराम का काफी नजदीकी है और भाजपा के बड़े कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं।

यह अभियोग नीरज शर्मा पुत्र बलवीर सिंह निवासी गाँव व डाकघर नघेता,तहसील पाँवटा-साहिब हाल माईनिंग गार्ड खनन पड़ताल चौकी राजबन,जिला सिरमौर,हि0प्र0 के शिकायत-पत्र पर पंजीकृत थाना किया गया 6 मार्च को समय 1:30 PM पर भांटावाली यह यशपाल चौधरी के कार्यालय के साथ लगती भूमि पर पत्थर व क्रैशर मेटेरियल निरीक्षण के समय अवैध रुप से पाया गया।

मौके पर आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पाया गया यह भूमि यशपाल चौधरी की है।यशपाल चौधरी को मौके पर बुलाया गया व इस अवैध भंडारण के बारें पूछताछ की गयी।मौका देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह पत्थर व क्रशर मैटरियल अवैध रुप से भंडारण किया गया है और यह पत्थर अवैध रुप से यमुना नदी से लाया गया है।जिसके कोई भी वैध दस्तावेज नही है।जिस पर अभियोग संख्या 53/23 दिनांक 06.03.23 जेर धारा 379 IPC & Sec. 21 Mines and Minrals Act 1957 में पंजीकृत थाना किया गया है।मुकदम हजा की तफतीश HC हितेन्द्र सिंह न0 255 द्वारा अमल में लाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *