Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में लाखों रुपए के गहने चोरी…

पांवटा साहिब में लाखों रुपए के गहने चोरी…

पांवटा साहिब में लाखों रुपए के गहने चोरी…

 

animal image

Ashoka Times…30 March 2025

पांवटा साहिब के सूर्य कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है तकरीबन 6 लाख के गहने चोरी कर चोर फरार हो गया।

animal image

सूर्य कॉलोनी में रहने वाले सुरेंद्र पाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके घर में काम करने पहुंचे एक व्यक्ति पर उन्हें संदेह है जिसकी सीसीटीवी भी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि घर में लकड़ी का पैनल लगाने का काम चल रहा था एक व्यक्ति काफी समय से घर में कार्य कर रहा था हाल ही में फिर से एक कमरे में थोड़ा कार्य करवाने को उस व्यक्ति को बुलाया गया था घर में मौजूद महिला कुछ देर बरामदे की तरफ गई इस दौरान शातिर घर की अलमीरा से गहने चोरी करके फरार हो गया। सुरेंद्र पाल ने बताया कि गहनों में एक किटी सेट, तीन जोड़ी टॉप्स, दो सोने की पुरुष अंगूठियां, पांच सोने की महिला अंगूठियां चोरी की गई है। जिनकी कीमत तकरीबन 6 लख रुपए बैठी है।

इसकी मामले में थाना प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons