Home / News / पांवटा साहिब में मारपीट व बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

पांवटा साहिब में मारपीट व बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

पांवटा साहिब में मारपीट व बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

Ashoka time’s…28 Feburary 26

animal image

यमुना पार्क में एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। जतीन सैणी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी बेहड़ेवाला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मित्र निखिल के साथ यमुना पार्क में बैठा था, तभी 5-6 लोगों ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया।

AQUA

इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग दर्ज कर लिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। अभियोग धारा 126(2), 115(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190 BNS के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

*बैंक खाते से धोखे से पैसे निकालने के मामले में अभियोग दर्ज*

AQUA

एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सुदेश पत्नी स्व० जगबीर वर्तमान निवासी बद्रीपुर, तह० पांवटा साहिब स्थाई निवासी नलहेड़ा गुज्जर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बैंक खाते से बिल्लू उर्फ विलाल पुत्र श्री याकूब निवासी ग्राम हतछोया पो०ओ० ऊन थाना झिंझयाणा तहसील ऊना, जिला शामली, उ०प्र० ने धोखाधड़ी से पैसे निकाल लिए हैं।

आरोपी ने महिला के खाते से नेटबैंकिग और यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाले हैं। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 318(4) BNS के तहत दर्ज किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons