Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास…धर्म पूछ कर की बुरी तरह पिटाई…cctv वायरल 

पांवटा साहिब में धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास…धर्म पूछ कर की बुरी तरह पिटाई…cctv वायरल 

पांवटा साहिब में धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास…धर्म पूछ कर की बुरी तरह पिटाई…cctv वायरल 

अल्पसंख्यक समाज में गुस्सा, हमला करने वाले हों गिरफ्तार…असगर

animal image

Ashoka Times…30 October 2025

पांवटा साहिब की आबोहवा हमेशा से ही शांत और खुशहाल रही है लेकिन अब कुछ लोग इस हवा को बुरी तरह से खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। 29 अक्टूबर को मदन चौधरी और उसके साथ कुछ युवाओं ने धर्म पूछ कर दो सब्जी विक्रेताओं की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मौके का सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है। जिसके कारण कई राज्यों में हिमाचल प्रदेश की शांतिप्रिय इमेज खराब हो रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित रिजवान और नासिर जो की सब्जी विक्रेता है उन्होंने बताया कि वह पांवटा साहिब की अजौली पंचायत के पास सड़क किनारे पानी की टंकी से पानी पी रहे थे तभी वहां पर एक काले रंग की गाड़ी आकर रुकी उसके अंदर से मदन चौधरी और उसके साथी नीचे उतरे सबसे पहले उन्होंने हमारी आईडी, लाइसेंस चेक किए । उसके बाद हमसे नाम पूछा और जैसे ही हमने अपने नाम नासिर और रिजवान बताए, उन्होंने बीच सड़क पर हम दोनों को मारना शुरू कर दिया और काफी देर तक हमें लात घुसे थप्पड़ मारते रहे। बता दे किसी से टीवी में मदन चौधरी और उसके साथी लगातार रिजवान और नासिर को बीच सड़क में बुरी तरह से पीट रहे हैं लाख घुसे थप्पड़ बरसा रहे हैं।

उपरोक्त आरोपी द्वारा पहले भी की गई थी धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास…

बता दे इससे पहले भी मदन चौधरी द्वारा सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोल चुका है जिसके कारण सिख समुदाय ने पांवटा साहिब थाना प्रभारी को शिकायत भी सौंप थी लेकिन उस वक्त मदन चौधरी ने माफी मांग कर किसी तरह अपना पींड छुड़ा लिया था। लेकिन एक बार फिर उपरोक्त अराजक तत्वों द्वारा पांवटा साहिब का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है।

मारपीट की सीसीटीवी हो रही वायरल…

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर, पांवटा साहिब की एक सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ अराजक तत्वों द्वारा दो लोगों की पूरी तरह से पिटाई की जा रही है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि मदन चौधरी और उसके साथियों द्वारा धर्म पूछ कर सब्जी बेचने वाले रिजवान और नासिर की बुरी तरह से पिटाई की जा रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा तुरंत हो अराजक तत्वों की गिरफ्तारी…

वही सीसीटीवी के वायरल होने के बाद कांग्रेस के नेता असगर अली ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पांवटा साहिब एक शांत इलाका है यहां पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वालों को पुलिस द्वारा तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। किसी को भी छूट नहीं दी जा सकती कि वह इस देश में रहने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काए और दंगे फसाद जैसी स्थिति पैदा करे।

उत्तराखंड के मुस्लिम नेता इमरान खान ने सिरमौर पुलिस से निवेदन करते हुए लिखा है की इन गुंडों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धर पकड़ की जाए यदि ऐसा नहीं होता तो मुस्लिम सेवा संगठन भली भांति जानता है कानूनी कार्रवाई कैसे करवानी है जय हिंद जय भारत…

वहीं डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट जान से मारने की धमकी रास्ता रोकने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons