Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में चार ट्रैक्टरों पर ढाई लाख रूपये का जुर्माना…आरोप फर्जी बिलों पर चल रहा था यह बड़ा धंधा…

पांवटा साहिब में चार ट्रैक्टरों पर ढाई लाख रूपये का जुर्माना…आरोप फर्जी बिलों पर चल रहा था यह बड़ा धंधा…

पांवटा साहिब में चार ट्रैक्टरों पर ढाई लाख रूपये का जुर्माना…आरोप फर्जी बिलों पर चल रहा था यह बड़ा धंधा…

Ashoka Times…

animal image

पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर UP से आए चार ट्रैक्टर को इंपाउंड किया गया है इन ट्रैक्टरों पर आरटीओ सोना चौहान ने ₹248000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

दरअसल यह ट्रैक्टर यूपी के सहारनपुर क्षेत्र से बताए जा रहे हैं इन ट्रैक्टरों पर तय सीमा से दुगनी ईंटें भरी गई थी सिर्फ इतना ही नहीं यह ट्रैक्टर बिना इंश्योरेंस के चल रहे थे और इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर किया जा रहा था।

animal image

तीनों गैरकानूनी ओफेंस के चलते आरटीओ सोना चौहान ने सख्त कार्रवाई की है इन ट्रैक्टरों में से दो पर 63 हजार एक पर 57 हजार और एक अन्य ट्रैक्टर पर 65 हजार रुपए यानी ₹248000 जुर्माना किया गया है इतना ही नहीं ट्रैक्टर मालिकों से लिखकर लिया जा रहा है कि दोबारा से वह हिमाचल प्रदेश में इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

जानकारी देते हुए आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि गोविंदघाट बैरियर पर यूपी नंबर के चार ट्रैक्टर ओवरलोड ईटों से भरे हैं जब जांच के लिए इन्हें रोका गया तो यह वाकई ओवरलोड थे वही इनके चालकों के पास कागज भी नहीं थे। इनके पास इंश्योरेंस नहीं था और यह ट्रैक्टर कृषि करने के लिए खरीदे गए थे लेकिन इनका इस्तेमाल कमर्शियल किया जा रहा था जोकि गैर कानूनी है।

बता दें कि यूपी से ये ट्रैक्टर्स ओवरलोड भर कर चलते हैं और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर से प्रवेश कर जाते हैं बिल के नाम पर इनके पास अधिकतर फर्जी बिल होते हैं ।

सूत्र बताते हैं कि है यह ईंटों की तस्करी का मामला है यूपी से बेहद कम रेट पर ईंटें हिमाचल प्रदेश को सप्लाई की जाती है जिसका प्रदेश के लोगों को तो फायदा होता है लेकिन सरकार और स्थानीय भट्टा मालिकों को नुकसान उठाना पड़ता है बता दें कि अक्सर ट्रैक्टरों पर हरियाणा और यूपी से ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर आते रहते हैं यह न केवल अधिकतर फर्जी बिलों पर चले होते है बल्कि कई बार तो चालकों के पास वाहनों के कागज ही नहीं होते।

वही फिलहाल पांवटा साहिब आरटीओ सोना चौहान ने सख्त कार्रवाई करते हुए ₹248000 का जुर्माना इन ट्रैक्टरों पर लगाया है जब तक यह ट्रैक्टर मालिक जुर्माना नहीं भरते तब तक के लिए ट्रैक्टरों को इंपाउंड कर लिया गया है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons