Home / Crime/ Accident / पांवटा साहिब में एक व्यक्ति से छीने 45000 रूपय… पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पांवटा साहिब में एक व्यक्ति से छीने 45000 रूपय… पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पांवटा साहिब में एक व्यक्ति से छीने 45000 रूपय… पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आरोप…सक्रिय गैंग पहले भी दे चुके हैं इस तरह की वारदातों को अंजाम

animal image

Ashoka Times….

पांवटा साहिब गुरुद्वारा के नजदीक एक आदमी से 45000 नकदी छीन कर कुछ युवक मौके पर से फरार हो गए। हालांकि व्यक्ति द्वारा शिकायत करवाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और चार-पांच युवकों को हिरासत में भी लिया है।

animal image

बता दे कि व्यक्ति शिमला से दिहाड़ी मजदूरी करके 18 जनवरी को शिलाई जा रहा था तो शाम के समय पांवटा बस स्टैंड पहुंचा तो उसे शिलाई जाने के लिए कोई बस नहीं मिली। व्यक्ति के पास दो-तीन महीने के दिहाडी मजदूरी करके कमाए 45000/- रूपये भी थे।

व्यक्ति की पहचान रविन्दर पुत्र बिजा राम निवासी गांव टिक्कर डा0, तहसील व थाना शिलाई जिला सिरमौर के तौर पर हुई है।

व्यक्ति ने रात के लगभग 7 बजे पांवटा बस स्टेंड के पास रूकने के लिए कमरे का पता किया तो इसे किसी ने देवीनगर की तरफ सस्ता कमरा मिलने के बारे में बताया । जब यह देवीनगर कृपाल शीला गुरूद्वारा के पास पहुचां तो उसे 4-5 लड़के मिले । जिनमें इसने रात को ठहरने के लिए कमरे के बारे में पूछा तो वह लोग इसे कमरा दिखाने के लिए अन्धेरे में झाडियों की तरफ एक टूटे हुये मकान के पास ले गए जहां पर उन्होंने इसे घेर लिया तथा डरा धमकाकर इससे सारे पैसे छीन भाग गए।

व्यक्ति ने बताया कि वह लड़के एक दूसरे सौरव, सन्नी, निक्कू, आकाश व उदय बोल रहे थे जिन्हें यह सामने आने पर पहचान सकता है।

दरअसल पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 और 10 में पहले से ही इस तरह के गैंग सक्रिय है इससे पहले भी कई लोगों के साथ छीना झपटी पैसा वसूली किया जा चुका है लेकिन क्षेत्र में सक्रिय यह युवक नशे के आदी हैं और नशे के लिए किसी भी हद तक जाकर ऐसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं चौकी यह सक्रिय गैंग स्नेक और दूसरी नशे की आदी हैं इसलिए अधिकतर पुलिस भी इन्हें डांट फटकार कर भगा देती है।

वही इस बारे में डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि इस तरह के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों को चाहे वह कोई भी हो नियमानुसार कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

तिरुपति ग्रुप वैलनेस को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार… 

शिकार पर गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत… जांच में जुटी पुलिस 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons