Home / News / पांवटा साहिब के महेश चौधरी विद्युत बोर्ड जेई/एएई डिप्लोमा एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त…

पांवटा साहिब के महेश चौधरी विद्युत बोर्ड जेई/एएई डिप्लोमा एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त…

पांवटा साहिब के महेश चौधरी विद्युत बोर्ड जेई/एएई डिप्लोमा एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त…

Ashoka Times…27 September 

animal image

पांवटा साहिब के एचपीएसईबीएल जेई/एए ई डिप्लोमा एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में महेश चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

AQUA

मंगलवार को कुमार हाउस शिमला में प्रदेश भर के एसोसिएशन से जुड़े लोगों की बैठक हुई। जिसमें पांवटा साहिब के जेई  महेश चौधरी अतिरिक्त महासचिव की अध्यक्षता में ये बैठक बुलाई गई.

इस बैठक में विभिन्न जॉन से सभी अभियंताओं ने भाग लिया और गूगल मीटिंग के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर हिमाचल के कोने-कोने से सभी कनिष्ठ अभियंताओं ने इस बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान बैठक में एक स्वर में एसोसिएशन की तदर्थ  बॉडी बनाने का सुझाव दिया। सदस्यों के इस आग्रह तथा मौजूदा हालत को मद्देनजर रखते हुए सर्वसम्मति से तदर्थ बॉडी बनाने का निर्णय लिया गया ।

AQUA

जिसमें पांवटा साहिब के महेश चौधरी को प्रधान नियुक्त किया गया वही मुकेश राठी को महासचिव, संजीव कौशल को वरिष्ठ उप प्रधान, तिलक ठाकुर को उप प्रधान, पंकज को अतिरिक्त महासचिव, अजय ठाकुर को सचिव, ललित कुमार को मुख्य आयोजन सचिव, चंचल सिंह को प्रकाशन सचिव नियुक्त किया गया।

अंत में एसोसिएशन ने  मैनेजमेंट से भी मुलाकात की और अपनी जवलंत समस्याओं से उनको  अवगत कराया तथा वन टाइम सेटेलमेंट में डिग्री धारक जेई तथा प्रमोटी जेई को शामिल करने पर गहरा रोष प्रकट किया। इस दौरान  प्रबंधक वर्ग को डिप्लोमा इंजीनियर के 40% पदोन्नति कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने के लिए रोष जताया तथा मैनेजमेंट से आग्रह किया गया एक तरफा फैसला को बिना एसोसिएशन  से चर्चा किए लागू ना किया जाए। इस दौरान  एसोसिएशन ने आने वाले 3 दिनों के अंदर अंदर स्थाई बॉडी के चुनाव का प्रस्ताव भी पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *