Home / Crime/ Accident / नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर… स्कूली बच्चों के जीवन से सीधे-सीधे खिलवाड़… WATCH VIDEO

नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर… स्कूली बच्चों के जीवन से सीधे-सीधे खिलवाड़… WATCH VIDEO

नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर… स्कूली बच्चों के जीवन से सीधे-सीधे खिलवाड़… WATCH VIDEO

ASHOKA TIMES…8 MAY 23 

animal image

पांवटा साहिब में जमकर डंपर नियम और कानूनों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं विश्वकर्मा चौक से लेकर रामपुर घाट तक डीसी सिरमौर द्वारा नो एंट्री जोन घोषित किया गया है बावजूद इसके स्कूली बच्चों की जान ख़तरे में डाल कर डंपर इस लिंक रोड पर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

पांवटा साहिब में Cof Binding से ठीक की जा रही महंगी LED और LCD…नहीं बेचनी पड़ेगी कबाड़ के भाव

animal image

डीसी सिरमौर द्वारा विश्वकर्मा चौक से लेकर रामपुर घाट तक नो एंट्री जोन घोषित किया गया है स्कूली बच्चों की आवाजाही के समय इस लिंक रोड पर किसी भी डंपर को चलने की इजाजत नहीं है बावजूद इसके सभी नियमों को तोड़ते हुए हर रोज यहां पर सुबह शाम डंपर नो एंट्री टाइम में दौड़ रहे हैं।

सुबह के वक्त जिस वक्त स्कूल के बच्चे स्कूलों के लिए निकलते हैं एक हैवी व्हिकल्लस गुजरते हुए।

बता दें कि इससे पहले एसडीएम पांवटा को शिकायत दी गई थी जिन्होंने विशेष तौर पर प्रोजेक्ट मैनेजर और ए बी सी एल कंपनी को नो एंट्री ज़ोन में डंपर नहीं चलाने के सख्त निर्देश दिए थे बावजूद इसके प्रोजेक्ट मैनेजर और ए बी सी एल कंपनी धड़ल्ले से कानूनों का उल्लंघन करते नजर आ रही है।

बता दें कि पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर होमगार्ड का एक जवान विशेष तौर पर नोएंट्री पर निगरानी रखने के लिए रखा गया है बावजूद इसके यहां से नो एंट्री खुले तौर पर की जा रही है।

वहीं संज्ञान में आते ही एसडीएम गुंजीत चीमा ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह नो एंट्री जोन में दौड़ने वाले डंपर और बड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें और तय किया जाए कि भविष्य में इस लिंक रोड पर नो एंट्री के समय पर किसी तरह का कोई भी भारी वाहन ना दौड़े।

सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति हिरासत में…एक रुपए के बदले 80 रूपए देने का दिया जा रहा था झांसा…. 

बड़ी कार्रवाई…हिमाचल प्रदेश में 54 किलो भूक्की, चरस अफीम के साथ 2 लाख कैश किया बरामद… आरोपी गिरफतार  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons